Guinness World Records के अनुसार, डॉ. अली ईरानी और सुजॉय कुमार मित्रा ने विश्व रिकॉर्ड कायम किया है. इन दोनों भारतीयों ने लगातार 73 घंटे के अंदर 7 महादेशों की यात्रा की है. यह एक विश्व रिकॉर्ड है. Guinness World Records ने बकायदा इस यात्रा के लिए सर्टिफिकेट भी दिया है.
भारत में टैलेंट की कमी नहीं है. आज कोलकता से लेकर क्वींसलैंड तक भारतीयों का बोलबाला है. रोज़ कोई न कोई इंडियन सफलता का झंडा गाड़ रहा है. अभी हाल ही में दो भारतीयों ने देशा का नाम रौशन किया है. इन्होंने 3 दिनों में लगातार 7 महादेशों की यात्रा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यह बात वाकई में लोगों के लिए चौंकाने वाली बात है. लोग इनकी खबर को जानने के बाद पूरी तरह से हैरान हैं.