बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन 1 जनवरी को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं और इसको लेकर उनकी तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही विद्या बालन का मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है और ऐसे में बर्थडे से पहले उन्होंने एक बार फिर अपने वीडियो से फैंस के चेहरे पर हंसी ला दी है। Vidya Balan ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कॉमेडी सीरियल ‘खिचड़ी’ की ‘हंसा’ के किरदार की तरह बोलती दिख रही हैं। वीडियो के साथ विद्या बालन ने लिखा, ‘संडे को मेरा जन्मदिन है और 2023 भी। अपने अंदर की हंसा को चैनल कर रही हूं। सौजन्य सुप्रिया पाठक।
View this post on Instagram
विद्या बालन वीडियो में हंसा की तरह कहती हैं कि इस संडे को मेरा जन्मदिन है। इस पर एक शख्स पूछता है कि इस संडे को वार कौन सा आ रहा है। इस पर विद्या कहती हैं, मुझे लगाता है रविवार आ रहा है। इस पर शख्स कहता है, सही है इस संडे को रविवार है, सोमवार या मंगलवार होता तो बच्चे पार्टी में नहीं आ पाते हैं। इस पर विद्या बालन कहती हैं, लकी लकी।
बता दें कि कॉमेडी सीरियल ‘खिचड़ी’ का प्रसारण अब भले ही बंद हो गया है, लेकिन इस सीरियल के किरदारों को आज भी लोग याद करते हैं। सीरियल में ‘हंसा’ का किरदार एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने किया था। विद्या बालन के बारे में बात करें तो ‘शकुंतला देवी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘कहानी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों से अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाने वालीं विद्या बालन बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वालीं विद्या ने अपने करियर की शुरुआत टीवी जगत से की थी। विद्या टीवी सीरियल ‘हम पांच’ में नजर आई थीं। बॉलीवुड में विद्या ने प्रोड्यूसर विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिणीता’ से डेब्यू