नीलगिरि जिले में, भारी भूस्खलन से ,10 गांवों का ,संपर्क टूटा

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में कुक्कलथोरई के आसपास के 10 गांवों का गुरुवार को कोठागिरी रोड पर भारी भूस्खलन के…
1 Min Read 0 133

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में कुक्कलथोरई के आसपास के 10 गांवों का गुरुवार को कोठागिरी रोड पर भारी भूस्खलन के बाद मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। अधिकारियों के मुताबिक, 10 गांवों को कस्बों से जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह से मलबे में दब गईं। उधगमंडलम पंचायत के तहत आने वाले गांवों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। उयिलहट्टी झरने के पास 200 मीटर तक फैले भूस्खलन के कारण कोठागिरी और उसके आसपास के चाय बागान और कृषि भूमि भी बह गई। भूस्खलन से 10 गांव प्रभावित हुए।

सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खेतों में पानी के जमा होने, पानी की टंकियों और तालाबों का निर्माण भूस्खलन का मुख्य कारण है। मलबे को हटाने में मदद के लिए राजमार्ग विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल एवं राहत विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबा हटाने के दौरान भूस्खलन की आशंका के डर से अभियान प्रभावित हुआ।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *