नॉनवेज खाने वाले लोगों के बीच चिकन टिक्का मसाला एक बेहद लोकप्रिय फूड डिश है. चिकन टिक्का मसाला पूरी दुनिया में काफी पसंद की जाती है. इस डिश को इजाद करने वाले स्कॉटिश शेफ अली अहमद असलम का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है. बता दें कि शेफ अली अहमद असलम को स्कॉटलैंड में ‘मिस्टर अली’ के नाम से जाना जाता था. उनके निधन की खबर ग्लासगो में स्थित उनके रेस्तरां शीशमहल के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी गई है.
बंद किया रेस्तरां-बताया जा रहा है कि चिकन टिक्का मसाला के स्वाद को दुनिया से रूबरू कराने वाले शेफ अली अहमद को ट्रीब्यूट देने के लिए उनके रेस्तरां को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. अली पाकिस्तान मूल के थे और बाद में वे परिवार के साथ ग्लासगो आ गए थे. यहीं पर साल 1964 में उनके द्वारा शीशमहल रेस्तरां की शुरुआत की गई थी. करी किंग ने 1970 में इसको इजाद किया था.
दुनिया को ऐसे मिला चिकन टिक्का मसाला- दुनियाभर में काफी पसंद किया जाने वाले चिकन टिक्का मसाला के इजाद होने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार एक एक बार अली के रेस्टोरेंट में आए एक युवा ग्राहक ने उनसे चिकन टिक्का के ज्यादा सूखे होने की शिकायत की थी और कहा था कि क्या चिकन टिक्का थोड़ा कम ड्राई हो सकता है. इसके बाद अली ने चिकन टिक्का में क्रीमी टमाटर सॉस को एड कर दिया. यहीं से चिकन टिक्का मसाला का स्वाद दुनिया को पता लगा.
सोशल मीडिया में दी जा रही श्रद्धांजलि-मशहूर शेफ अली अहमद के निधन पर फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ ही उनके खाने को पसंद करने वाले लोगों ने भी दुख जताया है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. एक यूजर ने लिखा ‘मेरा सबसे पहला प्रॉपर करी एक्सीरियंस 1972 में था. और जब मैं 20 साल बाद दोबारा वहां गया तो उन्होंने मुझे पहचान लिया. शानदार व्यक्ति,बेहद दुखद’, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ये सुनकर बहुत दुख हुआ! मिस्टर अली वास्तव में एक जैंटलमेन थे! हमेशा वेलकम करते थे और हमारे बेटे को शिश करी पसंद आए उसका ध्यान रखते थे.
Inna lillahi wa inna ilayhi raji’un (Verily we belong to Allah, and truly to Him shall we return)
Rest In Peace Mr Ali#shishmahal #ripmrali #mrali pic.twitter.com/CohtpVQEiM— SHISH MAHAL (@SHISHMAHAL1) December 20, 2022