Google Search में, 2022 में ,सबसे ज्यादा ,देखी गई हैं, ये जगहें

  खत्म होने वाला है. अब इस साल के कुछ ही दिन बचे हैं. अब जब इस साल के कुछ…
1 Min Read 0 138

 

खत्म होने वाला है. अब इस साल के कुछ ही दिन बचे हैं. अब जब इस साल के कुछ ही दिन बचे हैं तो इस बारे में भी बहस होने लगी है कि यह साल कैसा गुजरा. क्या इस साल में अच्छा हुआ और क्या बुरा था. इसी कड़ी में हम आपको आज बताने वाले एक खास बात के बारे में. दुनिया में कई ऐसे शहर और जगहें हैं जहां पर जाना लोगों की ख्वाहिशों में रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2022 में लोगों ने किन शहरों के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी तलाशी है.

आइए आपको बताते हैं उन शहरों के बारे में जिन्हें गूगल सर्च में सबसे ज्यादा तलाशा गया है.

बकिंघम पैलेस, यूके-2022 में लोगों द्वारा दुनियाभर में सबसे ज्यादा खोजी जगहों की लिस्ट में बकिंघम पैलेस पहले नंबर पर आता है. यह ब्रिटिश शासक का एक महल है. अगर आप यूके की यात्रा पर जाते हैं तो इसे देखे बिना वापस मत आइएगा. यह इतना सुंदर है कि शायद ही आप कभी इसे भूल पाएं. बकिंघम पैलेस दुनियाभर में कुछ ऐसे शाही महलों में शामिल है जो वर्तमान में भी काम कर रहे हैं. इस जगह के कुछ प्रमुख आकर्षण शाही क्वार्टर, कला दीर्घाएँ, हरे-भरे बगीचे और बहुत कुछ हैं.

बिग बेन, लंदन-बिग बेन वेस्टमिंस्टर की ग्रेट क्लॉक की ग्रेट बेल का उपनाम है, और इसकी विशाल घंटी अपनी एक्यूरेट टाइमिंग के लिए फेमस है. यह लंदन के सबसे प्रतिष्ठित स्थनों में से एक है. यह लंदन के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस के तौर पर भी जाना जाता है. यह क्लॉक टावर 13 टन से भी अधिक वजन का है. यह क्लॉक टावर रात के समय में बेहद शानदार दिखाई देता है.

गीज़ा, मिस्र का महान पिरामिड-गीजा के पिरामिड को आपने कहीं न कहीं तस्वीर में जरूर देखा होगा. यह काफी चर्चित है बावजूद यह हर साल सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाली जगहों में शामिल रहता है. 6वीं शताब्दी की शुरुआत में निर्मित, मिस्र का यह सबसे बड़ा पिरामिड अभी भी इस स्थान पर आने वाले सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है.

क्राइस्ट द रिडीमर, रियो डी जनेरियो-रियो शहर में 2,310 फीट ऊपर, क्राइस्ट द रिडीमर प्रतिमा की विशाल संरचना यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में भी शामिल है. क्राइस्ट द रिडीमर प्रतिमा की प्रतिमा करीब 130 फीट ऊंची है, जबकि इसकी भुजाएं 28 मीटर तक चौड़ी हैं. यह प्रतिमा तिजुका फ़ॉरेस्ट नेशनल पार्क में कोरकोवाडो पर्वत पर बनी है. इसे आधुनिक दुनिया के आश्चर्य का दर्जा दिया गया है.

ब्रसेल्स का रॉयल पैलेस-ब्रसेल्स का रॉयल पैलेस भी 2022 में गूगल सर्च में खोजे जाने वाली जगहों में शामिल है. यह पैलेस राजा का मुख्य कार्यस्थल और प्रशासनिक निवास है, जहां वह अपना आधिकारिक कार्य करते हैं. हालाँकि, शाही परिवार अब यहां नहीं रहता है, लेकिन इमारत में अलग अलग तरह के शाही कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *