एरियल सिनेमेटोग्राफी ( Aerial Cinematography) के जरिये दिखाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) और डीजीसीए (DGCA) ने बीसीसीआई को ड्रोन के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है. बीसीसीआई को यह अनुमति दिसंबर 2021 के इंडिया क्रिकेट सीजन के लिए दी गई है.मंत्रालय को इस संबंध में अनुरोध प्राप्त हुए थे। एवं मंत्रालय ने सशर्त इजाजत दी है
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव अंबर दुबे ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल देश में तेजी से विकसित हो रहा है और इसका उपयोग कृषि, खनन, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से लेकर खेल और मनोरंजन तक हो रहा है। यह अनुमति देना देश में ड्रोन के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप है।
यह छूट तभी मान्य होगी जब सभी शर्तों और सीमाओं का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी शर्त के उल्लंघन के मामले में, यह छूट निरस्त की जाएगी।