बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का आज 11 साल की हो गई हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया के जरिए बेटी पर प्यार लुटाया है। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से बेटी आराध्या की एक तस्वीर साझा की है और साथ ही कैप्शन के जरिए बेटी के प्रति एक पिता की भावनाएं साझा की हैं। अभिषेक बच्चन की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी प्रतिक्रिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।”
अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से आराध्या की जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह बेहद मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आराध्या काफी क्यूट और प्यारी लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए जूनियर बच्चन ने बेटी पर प्यार भी बरसाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “हैप्पी बर्थडे मेरी नन्ही राजकुमारी, मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं”।
सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं-अभिषेक बच्चन की पोस्ट पर अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “हैप्पी बर्थडे प्यारी आराध्या, गॉड ब्लेस यू लिटिल वन”। वहीं कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा- “जन्मदिन की शुभकामनाएं छोटी सी एंजल”। इसके अलावा नीतू कपूर, नीना गुप्ता, सिकंदर खेर, सुजैन खान से लेकर सुधांशु पांडे ने भी आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।