देबिना बनर्जी ने,दिखाई पहली झलक, मेडिकल केयर में, दिखी बच्ची

11 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने बेटी के जन्म की खुशखबरी…
1 Min Read 0 153

11 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी जिसके बाद से सभी को उनकी बेटी की पहली झलक का इंतजार था जो कि अब पूरा हो गया है। देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया है जो बेटी की जन्म के कुछ समय बाद का है। वीडियो में देबिना-गुरमीत की न्यूबॉर्न बेबी नजर आ रही है।”

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) एक्ट्रेस होने के साथ-साथ खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं जहां वो अपनी निजी जिंदगी की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। देबिना ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बच्ची को मेडिकल केयर में एक बेड पर लेटा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में गुरमीत बच्ची को देख रहे हैं और कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए देबिना ने लिखा, ‘हमारी मिरैकल बेबी, इसे इस दुनिया में आने की जल्दी थी। मम्मी-पापा अपनी मिरैकल बेबी को घर ले जाने का इंतजार कर रहे हैं।

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) की बेटी का जन्म समय से पहले हुआ है जिस वजह से उसे मेडिकल केयर में कुछ दिनों के लिए रखा गया है। देबिना को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। देबिना को उनकी स्किन का कलर काला पड़ने लगा था और जगह- जगह ब्लैक स्पॉट पड़ गए थे।

गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी की शादी 2011 में हुई थी। दोनों कई सालों के बच्चे के लिए परेशान थे और आखिरकार इस साल अप्रैल के महीने में उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के 3 महीने बाद ही देबिना दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थीं। देबिना ने अपने पहली बेटी का नाम लियाना रखा है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *