घर के आंगन में, नारियल का पौधा ,लगाने के, आसान टिप्स

  हिंदू धर्म में हर शुभ काम की शुरुआत नारियल से की जाती है. नारियल का फल, नारियल पानी, नारियल…
1 Min Read 0 145

 

हिंदू धर्म में हर शुभ काम की शुरुआत नारियल से की जाती है. नारियल का फल, नारियल पानी, नारियल की चटनी और नारियल से बनी सभी चीजें सभी को खूब पसंद आती हैं. नारियल को अलग-अलग जगहों पर कई तरीकों से खाया और इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं स्वादिष्ट और गुणकारी नारियल को आप अपने घर के आंगन में भी उगा सकते हैं. जी हां, नारियल के पौधे को घर में  उगाना बेहद आसान है. अगर आपके घर में थोड़ी खाली जगह है तो अपने घर में नारियल के पौधे को आसानी से उगा सकते हैं.

इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आएं है एक बेहद आसान विधि, जिससे आप घर के गार्डन में नारियल के पौधे को उगा सकते हैं.

आइए जानते हैं- घर में नारियल का पौधा उगाने के लिए सबसे पहले
पके हुए नारियल से बीज तैयार कर लें या किसी अच्छी नर्सरी और स्टोर से भी नारियल के जर्मिनेट हुए बीज ले सकते हैं.नारियल को उगाने के लिए प्लांटिंग सॉइल यानी दोमट मिट्टी को एक बड़े साइज के गमले या बड़ी बाल्टी में भर लें. नारियल के पौधे को अच्छी ग्रोथ देने के लिए मिट्टी में हवा का होना आवश्यक होता है जिसके लिए आप मिट्टी में कुछ छोटे छोटे पत्थर भी मिला सकते हैं.

पौधे की मिट्टी को तैयार करने के बाद नारियल को मिट्टी में आधा गाड़ दे और ख्याल रखें नारियल का एक हिस्सा मिट्टी से बाहर होना चाहिए.पौधे को हफ्ते में दो से तीन बार पानी दें और हल्की धूप लगाएं. नारियल के पेड़ को हल्की छांव की जरूरत होती है इसीलिए नारियल के पौधे को तेज धूप में लगाने से बचें.नारियल के पौधे को अच्छी ग्रोथ देने के लिए आप घर में विशेष खाद तैयार कर सकते हैं और समय समय पर पौधे के पत्तियों पर नीम का पानी भी छिड़क सकते हैं.इस आसान विधि को अपनाकर आप अपने घर के आंगन में एक गमले में नारियल का पौधा उगा सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *