प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों साथ मिल कर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का लालन-पोषण कर रहे हैं. जब प्रियंका बिजी होती हैं, तो निक बेटी मालती को ध्यान रखते हैं और जब निक बिजी रहते हैं, तो प्रियंका बेटी की केयर करती हैं. प्रियंका पिछले कुछ दिनों से लगातार बिजी हैं. हाल में प्रियंका अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (USA VC Kamala Harris) का इंटरव्यू लेने के लिए वाशिंगटन डीसी गई थीं. प्रियंका को यह इंटरव्यू व्हाइट हाउस में लेना था, जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड दिखीं.
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वाशिंगटन डीसी की कई झलकियां भी फैंस के साथ शेयर कीं. जब प्रियंका इतिहास रच रही थीं, तब निक ने काम से छुट्टी ले ली और अपनी बेटी मालती मैरी को संभालने में लग गए. निक (Nick Jonas) ने इसकी तस्वीर भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की. वहीं, प्रियंका की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
वेतन समानता और गन पॉलिसी पर बात- वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की खूबसूरत आउटफिट पहने मंच पर बैठी हैं और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी विमेंस लीडरशिप फोरम में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का इंटरव्यू लेते दिख रही है. प्रियंका और कमला ने अमेरिका में वेतन समानता और बंदूक कानूनों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की.”
View this post on Instagram