48 मंजिला ,बिल्डिंग पर, बिना सहारे ,चढ़ गया ,’स्पाइडरमैन

फ्रांसीसी स्पाइडरमैन के रूप में प्रसिद्ध एलेन रॉबर्ट ने पेरिस में एक 48-मंजिला गगनचुंबी इमारत को बिना किसी सहारे के…
1 Min Read 0 136

फ्रांसीसी स्पाइडरमैन के रूप में प्रसिद्ध एलेन रॉबर्ट ने पेरिस में एक 48-मंजिला गगनचुंबी इमारत को बिना किसी सहारे के फतह कर लोगों को चौंका दिया है। इतना ही नहीं, जिस उम्र में उन्होंने हैरतअंगेज कारनामे को अंजाम दिया है वह लोगों को और हैरान कर रहा है। दरअसल, एलेन रॉबर्ट की उम्र अब 60 साल हो गई है जिससे लोग उनकी फिटनेस देखकर चकित हो रहे हैं।

एलेन रॉबर्ट अक्सर बिना अनुमति के दुनिया की कई सबसे ऊंची इमारतों पर चढ़ चुके हैं। हालांकि उन्हें कई बार कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है तो कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं। बता दें कि एलेन विश्व में एक सेलिब्रिटी के तौर पर जाने जाते हैं। ‘लाल रंग के कपड़े पहनकर एलेन रॉबर्ट ने 187 मीटर यानी लगभग 613 फीट की ऊंचाई TotalEnergies बिल्डिंग पर चढ़ते ही अपनी दोनों बांहें ऊपर उठा लीं, जो कि फ्रांसीसी राजधानी के लॉ डिफेंस बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के ऊपर स्थित है।

एफिल टॉवर, बुर्ज खलीफा और  गोल्डन गेट ब्रिज को कर चुके हैं फतह-एलेन रॉबर्ट ने 1975 में चढ़ाई शुरू की थी। उन्होंने दक्षिणी फ्रांस में अपने गृह नगर वैलेंस के पास चट्टानों पर प्रशिक्षण लिया । उन्होंने 1977 में एकल चढ़ाई की और तेजी से एक शीर्ष पर्वतारोही बन गए। तब से, वह दुबई के बुर्ज खलीफा – दुनिया की सबसे ऊंची इमारत – एफिल टॉवर और सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज सहित दुनिया भर में 150 से अधिक ऊंची संरचनाओं पर चढ़ चुके हैं। उसे कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह बिना हार्नेस के चढ़ते हैं, केवल अपने नंगे हाथों, चढ़ाई वाले जूतों की एक जोड़ी और पसीने को पोंछने के लिए पाउडर चाक के एक बैग का उपयोग करते है।

60 साल का होना कुछ भी नहीं- मैं लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि 60 साल का होना कुछ भी नहीं है। आप अभी भी खेल कर सकते हैं, सक्रिय हो सकते हैं, शानदार चीजें कर सकते हैं। मैंने कई साल पहले खुद से वादा किया था कि जब मैं 60 साल का हो जाऊंगा, तो मैं उस टावर पर फिर से चढ़ूंगा क्योंकि 60 फ्रांस में सेवानिवृत्ति की उम्र का प्रतीक है और मुझे लगा कि यह एक अच्छा  अनुभव था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *