अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली, ‘कुमकुम भाग्य’ की कृष्णा कौल और मुग्धा चापेकर और मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर के अलावा कई टीवी सेलेब्स ने जी रिश्ते अवॉर्ड्स में शिरकत की.
जी रिश्ते अवॉर्ड्स कुछ मशहूर पुरस्कारों में से एक है, जिसका आयोजन हो रहा है. जी टीवी के सभी शोज के टैलेंटेड कलाकार प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बने. जी रिश्ते अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स ने शिरकत की, जिनकी तस्वीरें आपके साथ साझा कर रहे हैं.
कुंडली भाग्य’, ‘कुमकुम भाग्य’ और अन्य टीवी शो की स्टार कास्ट अद्भुत दिख रही है. एक्टर हैंडसम लग रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत दिख रही हैं. कुंडली भाग्य’ के अर्जुन उर्फ शक्ति अरोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. शक्ति, अर्जुन के रोल में दिल जीत रहे हैं.
टीवी की दुनिया के सबसे चहेते कपल में से एक प्राची और रणबीर काफी प्यारे लग रहे हैं. उन्हें सफेद ड्रेस में देखा गया. शब्बीर अहलूवालिया हमेशा की तरह सबसे अच्छे कपड़े पहने दिखे. ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ के एक्टर ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट और लाल टाई के साथ कैरी किया.
कुमकुम भाग्य’ की तिकड़ी ने सफेद कपड़े पहने हुए हैं.फैंस अपने चहेते सितारों पर फिदा हो रहे हैं. उन्होंने मीडिया के सामने एक-साथ तस्वीरें खिंचवाईं. काम्या पंजाबी ‘संजोग’ से अपने गौरी के किरदार में दिखीं. एक्ट्रेस ने इस मौके पर लहंगा पहना. दृष्टि धामी और गीता कपूर फोटो के लिए पोज देते हुए काफी प्यारे लग रहे हैं.