भारतीय टीम इस समय एशिया कप के लिए दुबई पहुंच चुकी है. दोनों ही टीमों पर इस समय बड़ा दबाव है और इस समय दोनों देशों के फैन सोशल मीडिया पर लगातार अपनी टीमों के जीतने के दावें कर रहे हैं. ऐसे में खिलाड़ियों पर भी दबाव बढ़ जाता है.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने ऊपर से दबाव कम करने का तरीका भी ढूंढ लिया है. आज प्रैक्टिस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा लंबे-लंबे शॉट लगाते नजर आए. बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे एक किक स्कूटर पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कैप्शन में लिखा है, “अभ्यास सत्र के बाद किक स्कूटर में घूमने का आनंद ले रहे कप्तान रोहित शर्मा.” वहीं कई लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
Vroooming 🛴 into the end of practice session – Captain @ImRo45 style 👌 👌#TeamIndia | #AsiaCup2022 | #AsiaCup pic.twitter.com/OqF9eksgCP
— BCCI (@BCCI) August 25, 2022
टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले प्रैक्टिस के बाद रोहित शर्मा मस्ती के मूड में नजर आए. इससे पहले रोहित शर्मा ने नेट्स में भी जमकर तैयारी की, उनके साथ विराट कोहली ने भी जमकर तैयारी की.