हमेशा ये सुनने को मिलता है कि एक औरत ही दूसरी औरत की कामयाबी या खुशी से जलती है. यह धारणा गलत है. सब का स्वभाव एक जैसा नहीं होता. बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जो दूसरी महिलाओं को आगे बढ़ता देख खुश होती हैं. अगर आप भी अपनी जिंदगी में मौजूद या अपनी जान-पहचान की महिलाओं की मदद करना चाहती हैं या महिलाओं के लिए बनी हुई गलत धारणा को बदलना चाहती हैं तो कुछ आसान तरीकों की मदद से ये काम कर सकती हैं. ऐसा करने से आपको भी अच्छा लगेगा.
अगर आप बॉस हैं या कोई टीम लीड कर रही हैं तो अपनी टीम में काम कर रही महिलाओं को भी आइडियाज़ देने का बराबर मौका दें. उनकी राय लेने की कोशिश करें. आप अपने साथ काम कर रही फीमेल को-वर्कर के किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर या अपनी क्लासमेट के अच्छे मार्क्स आने पर या अपनी जिंदगी में मौजूद किसी भी महिला की सफलता का जश्न मना कर उन्हें सपोर्ट कर सकती हैं. ऐसा करने से आपको भी अच्छा लगेगा. आप उनकी जीत को अपनी जीत समझें.
आप उन्हें औरत होने पर गर्व महसूस करा सकती हैं. इसके लिए आप उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में उनकी मदद करें. उनसे खुल कर बात करें. उनके डर के बारे में जानें और उनकी हर तरह से मदद करने की कोशिश करें. आप अपनी दोस्त, फैमिली में आई नई फीमेल मेंबर, अपनी रूममेट, क्लासमेट या ऑफिस कलीग को उनका पसंदीदा काम करने या हॉबी से जुड़ा काम करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं. उन्हें समझा सकती हैं कि दिनभर काम के बीच खुद के लिए थोड़ा समय निकालने में कोई बुराई नहीं है.
आप स्टीरियोटाइप ब्रेकर बन सकती हैं और हर वो अच्छा काम करने के लिए दूसरी महिलाओं को प्रेरित कर सकती हैं जिसे करने के लिए लोग महिलाओं को सक्षम नहीं मानते. आप उनकी मेंटर बन सकती हैं. उनके लुक्स, उनके काम और उनकी तारीफ कर आप उनमें विश्वास जगा सकती हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं.
अगर आप आर्थिक तौर पर मजबूत हैं तो आप गरीब लड़कियों की शिक्षा में आर्थिक योगदान दे सकती हैं. अगर आप ऐसा नहीं कर सकती तो आप गरीब बच्चियों को या उन महिलाओं को खुद फ्री में पढ़ा सकती हैं, जो किसी कारण पढ़ नहीं पाईं.(Image-Canva)”