डर सबको लगता है, चाहे वो बच्चा हो या बुजुर्ग. आपने अक्सर छोटे बच्चों को इंजेक्शन से डरते देखा हो. ऐसे कई वीडियोज इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं, जिसमें बच्चे इंजेक्शन के नाम से ही डर के मारे थरथर कांपने और डर से रोते-बिलखने लगते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा है. वायरल हो रहा यह वीडियो पुलिस ट्रेनिंग कैंप का बताया जा रहा है, जहां एक हेड कॉन्स्टेबल डॉक्टर के हाथ में सुई देखकर डर के मारे ऐसे फूट-फूट कर रो रहे हैं, जैसे वो कोई छोटे बच्चे हों. वीडियो देखने के बाद आप पेट पकड़कर हंसने (Funny Video Today) को मजबूर हो जाएंगे.
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश (UP Ka Video) के उन्नाव का बताया जा रहा है, जहां पुलिस अधिकारी के निर्देश पर हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा था. इस कैंप में ट्रेनिंग के लिए जवानों की खून की जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए जा रहे थे, तभी अपनी बारी आने पर एक पुलिसकर्मी डॉक्टर के हाथ में इंजेक्शन देखते ही डर-डर के मारे छोटे बच्चे की तरह रोने-बिलखने लगा.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हेड कॉन्स्टेबल को खून की जांच के लिए सैंपल देना था. मगर इससे पहले डॉक्टर के हाथ में इंजेक्शन देख डर के मारे हेड कॉन्स्टेबल के पसीने छूट गए. इस बीच हेड कॉन्स्टेबल डॉक्टर से धीरे से लगाने की प्रार्थना करने लगा, लेकिन सैंपल लेने के लिए डॉक्टर ने जैसे ही सुई उनकी बांह की तरफ की, वो छोटे बच्चे की तरह रोने लगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘यूपी पुलिस के दरोगा जी ब्लड टेस्ट के लिए सैंपल देते हुए.
View this post on Instagram
कई बार स्पेशल हेयर केयर रूटीन फॉलो करने के बाद भी बालों का टूटना जारी रहता है. वैसे तो डाइट से लेकर बालों की खास देखभाल करने तक, कुछ टिप्स की मदद से हेयर फॉल को रोका जा सकता है. मगर, कभी-कभी लाख कोशिशों के बाद भी हेयर फॉल रुकने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बाल टूटने की कोई और वजह भी हो सकती है. जी हां, बाल टूटने की वजह सिर्फ डाइट और हेयर केयर रूटीन तक ही सीमित नहीं है. बल्कि कई बार आपकी हेयर स्टाइलिंग भी हेयर फॉल का कारण बन सकती है. जिसे मेडिकल की भाषा में ट्रैक्शन एलोपेशिया भी कहा जाता है. तो आइए जानते हैं ट्रैक्शन एलोपेशिया के बारे में विस्तार से.
ट्रैक्शन एलोपेशिया का मतलब- ट्रैक्शन एलोपेशिया हेयर फॉल से जुड़ा एक कॉमन शब्द है. दरअसल कई बार हेयर स्टाइलिंग करते समय लोग अपने बालों को काफी कस कर बांध लेते हैं. बेशक ऐसा करने से आपकों बालों के बिखरने का डर नहीं रहता है. मगर, बालों को टाइट बांधने से बाल जड़ से कमजोर होने लगते हैं. जिसके चलते न सिर्फ हेयर फॉल शुरू हो जाता है बल्कि कुछ समय में आप गंजेपन का शिकार भी हो सकते हैं.