कोहली ने, रखा दुनिया के ,सामने “नजरिया”, अब डिकोड करने की, बारी आपकी

पिछले काफी लंबे समय से पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर आम फैंस से लेकर पूर्व दिग्गजों की…
1 Min Read 0 145

पिछले काफी लंबे समय से पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर आम फैंस से लेकर पूर्व दिग्गजों की मिश्रित  प्रतिक्रिया मिली है. जहां कपिल देव सहित कुछ दिग्गजों ने कोहली को लेकर कड़ी आलोचना की, तो इस महान बल्लेबाज को समर्थन मिलने का दौर अभी तक जारी है. शुक्रवार को ही पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान राशिद लतीफ सहित अब शोएब अख्तर ने भी कोहली को  सपोर्ट किया है.  वहीं, अब कोहली ने बहुत ही लंबे समय बाद अपना नजरिया दुनिया के सामने रखा है. और यह बात कोहली ने एक “मुहावरे” के जरिए खुद की आलोचना करने वाले लोगों के सामने रखी है.

यह अंदाजा लगाना वैसे मुश्किल है कि वास्तव में यह संदेश किसके लिए है, लेकिन कोहली ने आज शनिवार अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें कोहली एक वॉल के आगे बैठकर तस्वीर खिंचवाते दिख रहे हैं. इसी पर टुकड़ों में एक संदेश लिखा है; What if  I fall…Oh but my darling what if you fly

इसका हिंदी में अर्थ यह है कि “अगर मैं  गिर भी गया तो क्या हुआ, लेकिन मेरी प्रिय अगर आप उड़ती हैं, तो तब क्या होगा.” कोहली ने इस तस्वीर को “perspective” शीर्षक के साथ पोस्ट किया है. कोहली के इस संदेश के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन अब इसकी डिकोडिंग करना आपके हवाले है. मतलब आप दिमाग खपाइए और इसका वास्तविक अर्थ पकड़िए कि कोहली ने किस संदर्भ में यह “नजरिया” दुनिया के सामने रखा है.

हाल ही में कोहली का बल्ला उनसे बुरी तरह रूठ सा गया है. पिछले दिनों आईपीएल में कोहली सिर्फ 22.73 का ही औसत निकाल सके थे. उनके बल्ले से सिर्फ दो ही अर्द्धशतक निकले. वहीं, भारत के लिए आखिरी छह वनडे मैचों में विराट दो अर्द्धशतक से 158 रन ही बना सके हैं, जबकि चार टी20 मैचों में उनके बल्ले से 81 रन ही निकले हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *