दिलजीत दोसांझ ने, अपने कॉन्सर्ट में दी, सिद्धू मूसेवाला को, श्रद्धांजलि

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने नेक दिल के जाने जाते हैं। पंजाब से निकलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी…
1 Min Read 0 139

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने नेक दिल के जाने जाते हैं। पंजाब से निकलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले दिलजीत का नाम आज बड़े-बड़े सितारों की गिनती में आता है।  दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में वैंकूवर में अपने कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है।

दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी परफॉर्मेंस की एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वन लव।” सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए बताया कि कैसे लोग अपनी तरफ ध्यान खींचने के लिए उनको गिराते हैं, जिनके पास फेम होता है।

शेयर किए गए फोटो-वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में एक डिजिटल बैनर भी लगा हुआ है,जिसपर लिखा है-‘‘ यह शो हमारे भाइयों को समर्पित है।’’ अपने कॉन्सर्ट में जैसे ही दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया तो तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई और लोग जोर-जोर से मूसेवाला का नाम चिल्लाने लगें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत जोकि मूसेवाला की याद में एक खास गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में सिंगर ने खुलकर मूसेवाला और उनके परिवार के बारे में बात की। दिलजीत ने इमोशनल होते हुए बताया कि, कैसे मूसेवाला के पिता ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार में अपनी पगड़ी उतार दी थी। उन्होंने यह कहा कि ‘मैं आपके और आपकी पगड़ी का बहुत सम्मान करता हूं’।

दिलजीत ने आगे कहा कि, सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी समुदाय को हमेशा एक साथ रहने की सलाह दी, क्योंकि ऐसे कई लोग हैं जो हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। दिलजीत ने पंजाबियों और मूसेवाला की स्मृति को निशाना बनाने वालों को भी आगाह करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, ‘मूसेवाला का नाम दिल पर लिखा है और इसे मिटाने में बहुत समय लगेगा।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *