Birthday: इन ,मशहूर टीवी, सीरियल से ,डेली सोप ,क्वीन बन ,गई थी

टीवी शो और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर का आज जन्मदिन है।एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में…
1 Min Read 0 77

टीवी शो और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर का आज जन्मदिन है।एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था।उनके पिता का नाम जीतेंद्र है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उनकी मां का नाम शोभा कपूर है। उनके एक छोटे भाई भी हैं जिनका नाम तुषार कपूर है और वे भी बाॅलीवुड फिल्मों के अभिनेता हं। आज एकता कपूर अपना 46 वा जन्मदिन मना रही है।

शानदार टीवी शो के साथ एकता कपूर ने छोटे पर्दे पर राज किया और उन्होंने अब तक अपनी शानदार जर्नी का कायम रखा है। यहां उनके कुछ टीवी शो का जिक्र कर रहे हैं जो साबित करते हैं कि एकता कपूर एक मात्र डेली सोप क्वीन हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो को किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह शो कई सालों तक चला और छोटे पर्दे के टॉप शो में से एक था। टेली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने शो में लीड भूमिका निभाई। दर्शकों को बांधे रखने के लिए एकता ने डेली सोप में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स दिए।”

इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को दिखाया गया था। इस शो की कहानी एक ऐसे कपल की थी, जिन्हें शादी के बाद प्यार हुआ। रोजाना की जिंदगी में उनकी नोंकझोक और आपसी प्यार और केयर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दर्शकों को राम और साक्षी की केमिस्ट्री पसंद आई और शो हिट हो गया।

इस शो में टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी मेन फीमेल लीड में नजर आई थीं। श्वेता तिवारी ने शो में प्रेरणा का किरदार निभाया था। शो में आए कई ट्विस्ट और टर्न की वजह ये शो लोगों को कई सालों तक पसंद आता रहा है।”

ये है मोहब्बतें छोटे पर्दे के पॉपुलर शो में से एक रहा। शो में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी लीड रोल में थीं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस शो ने लोगों के दिल और कई अवॉर्ड जीते हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *