विराट-अनुष्‍का शर्मा ने शेयर की – बेटी वामिका की पहली तस्‍वीर

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी और पति विराट कोहली के साथ पहली तस्‍वीर शेयर की। इसमें…
1 Min Read 0 141

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने सोमवार को अपनी बेटी और पति विराट कोहली के साथ पहली तस्‍वीर शेयर की। इसमें अनुष्‍का बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है. अनुष्का शर्मा ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता…कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं. नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया.”

दूसरे ट्वीट में अनुष्‍का ने लिखा, ‘नींद नहीं है लेकिन हमारे दिल भरे हुए हैं। बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्‍छी एनर्जी के लिए सभी को थैंक्‍स।’

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *