लोहे के ,बर्तन से ,नहीं हट रही ,जिद्दी जंग ,तो करें, ये काम

लोहे के बर्तन में खाना बनाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इन बर्तनों की एक समस्‍या ये…
1 Min Read 0 144

लोहे के बर्तन में खाना बनाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इन बर्तनों की एक समस्‍या ये होती है कि इनमें आसानी से जंग लग जाती है. अगर इसे जल्‍द साफ नहीं किया जाए तो ये इतनी जिद्दी हो जाती है कि इसे साफ करना असंभव लगने लगता है और धीरे-धीरे लोहे के बर्तन खराब हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप इन बर्तनों को घर में कहीं स्‍टोर करते हैं तो बार-बार निकालकर साफ करना भी एक मुसीबत का काम ही लगता है.

ऐसे में यहां हम आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए एक आसान सा उपाय लेकर आए हैं. आप बेकिंग सोडा की मदद से आसानी से जिद्दी जंग को साफ कर सकते हैं और बर्तनों को खराब होने से बचा सकते हैं.

तो आइए जानते हैं कैसे.
पहले करें सफाई-सबसे पहले जंग लगे लोहे के बर्तन को अच्‍छी तरह साफ कर लें. अब इसे धूप में अच्‍छी तरह पोछ कर सुखाएं. ध्‍यान रखना है कि बर्तन में पानी न छूटे. बेहतर होगा अगर आप इसे पलट कर उल्‍टा रखें.”

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल-आप लोहे के जंग को हटाने के लिए भी बेकिंग सोडा का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले दो कप पानी को हल्का गर्म कर लें और इसमें 2 चम्‍मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अब इसमें 1 चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं और मिला लें. अब पुराने टूथब्रश को इस मिश्रण में डुबाकर जंग वाली जगह पर अच्छे से रगड़कर कुछ देर छोड़ दें.

इस तरह रगड़ें
20 मिनट के बाद बर्तन पर लगी जंग को आप सैंड पेपर की मदद से रगड़ें. देखेंगे कि धीरे-धीरे सारी जंग साफ हो रही है. अब पानी से इसे धो लें. धोने के बाद पोछकर दोबारा बर्तनों को 20 मिनट के लिए धूप में रखें.

चूने के साथ बेकिंग पेपर- अगर बहुत अधिक जंग का दाग है तो आप बेकिंग सोडा के साथ चूने का मिश्रण बनाएं. चूना जंग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और इसे नरम करता है. जबकि बेकिंग सोडा उसे साफ करने में मदद करता है. इसके लिए आप 2 चम्मच चूना और 1 चम्मच बेकिंग सोडा में पानी की कुछ बूंदों को डालें और पेस्‍ट बना लें. अब इसे  जंग वाली जगह पर अच्छे से लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे भी आप सैंडपेपर की मदद से रगड़ें. जंग के दाग आसानी से गायब हो जाएंगे.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं.इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *