Shopping- चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना और मशहूर इलाका है जो महिलाओं के बीच शॉपिंग से लेकर टेस्टी खानपान के लिए जाना जाता है. चांदनी चौक की पराठे वाली गली को या फिर वेडिंग ड्रेसेस के लिए किनारी बाजार लोग एक बार यहां जरूर पहुंचते हैं. दिल्ली का चांदनी चौक अपने इतिहास (History) को लेकर भी चर्चा में रहा है.यहां शॉपिंग मार्केट, सदियों से चले आ रहे हैं फूड स्टॉल्स काफी फेमस हैं.
चांदनी चौक बाजार लगभग तीन शताब्दियों से भी ज्यादा समय से यहां स्थित है और न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में काफी मशहूर है. यहां आप न सिर्फ स्थानीय लोगों को खरीदारी करते हुए देख सकते हैं, बल्कि विदेशी भी यहां आकर जमकर शॉपिंग करते हैं.”
“भारत के हर कोने से लोग यहां आते हैं, ठेर सारी स्टाइलिश चीजें खरीदते हैं, शादी की शॉपिंग करते हैं और सदियों पुराने खाने के स्टॉल्स पर मस्त व्यंजनों का स्वाद चखते हैं. आइए आपको बताते हैं कि चांदनी चौक के उन बाजारों के बारे में जहां कपड़ों से लेकर जूतों तक, घर के मसालों से लेकर किताबों तक सब कुछ एक ही जगह पर देखा जा सकता है.”