Mi Notebook 14 (IC) लैपटॉप लॉन्च -शुरुआती कीमत 43,999 रुपये

शाओमी (Xiaomi) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में लैपटॉप Mi Notebook 14 (IC) को लॉन्च किया है। यह लैपटॉप सिल्वर…
1 Min Read 0 132

शाओमी (Xiaomi) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में लैपटॉप Mi Notebook 14 (IC) को लॉन्च किया है। यह लैपटॉप सिल्वर रंग तथा शुरुआती कीमत 43,999 रुपये होगी। कंपनी ने इसमें प्रोसेसर और इन बिल्ट कैमरा दिया है। ऐसे एमआई डॉट कॉम, एमआई होम्स, अमेजन डॉट इन, फ्लिपकार्ट और इसके रिटेल पार्टनर से ख़रीदा जा सकता है ।

एमआई इंडिया के मुख्य बिजनेस अधिकारी रघु रेड्डी ने कहा कि एमआई नोटबुक सीरीज को प्रशंसक और ग्राहक स्वीकार और प्रोत्साहित करते हैं। हमने इसमें शक्तिशाली मशीन और फीचर का विस्तार किया है, जो छात्रों और काम करने वाले प्रोफेशनल्स की जरूरतों को पूरा करेगा।इस नोटबुक में 14 इंच फुल एचडी पिक्‍सल (1,920×1,080 ) एंटी-ग्‍लेर डिस्‍प्‍ले  है ।

इसमें 81.2 प्रतिशत स्‍क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो और 178 डिग्री वाइड-व्‍यूविंग एंगल है।इस नोटबुक में यूएचडी ग्राफिक्स 620 के साथ 1.6 गीगाहार्ट्ज इंटेल कोर आई 5-10210यू क्वैड-कोर प्रोसेसर है और इसमें 8 GB रैम और 512 GB , SSD स्टोरेज के साथ एनविडिया जी फोर्स एमएक्स 250 ग्राफिक्स भी इसमें जोड़ सकते हैं।

ये 1.5 किलोग्राम वजनी है। इसमें 720 पिक्सल HD वेबकैम है और यह विंडो 10 होम एडिशन पर चलता है। नोटबुक में दो यूएसबी-ए 3.1 जेन 1 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक फुल साइज का एचडीएमआई पोर्ट, एक 3.5 एमएम हैडफोन जैक और चार्जिंग पिन है। एमआई नोटबुक (आईसी) में 65 वाट्स की बैटरी के साथ 10 घंटे का बैकअप है। इसकी बैटरी 35 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज होती है।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *