बप्पी लाहिड़ी को, इंस्टाग्राम पर दी गई,अंतिम श्रद्धांजलि, लिखा- ‘विरासत हमेशा रहती है’

  पहली बार शनिवार 12 मार्च को दिवंगत स्टार की याद में उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रद्धांजलि दी गई।…
1 Min Read 0 87

 

पहली बार शनिवार 12 मार्च को दिवंगत स्टार की याद में उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रद्धांजलि दी गई। 16 फरवरी को 69 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नाम की बीमारी थी। बप्पी लाहिड़ी को 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड के डिस्को किंग कहा जाता था। उन्होंने कई जबरदस्त हिट गाने बनाए थे, जो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। उन्होंने डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस-डांस, कमांडो, सैलाब, शराबी जैसी कई फिल्मों में अपने फेमस गानों के जरिए खूब धूम मचाई थी।

डिस्को किंग अपने सिग्नेचर लुक सोने की चेन, गोल्डन एम्बेलिशमेंट, वेल्वीटी कार्डिगन और सनग्लासेस की वजह से जाने जाते थे। इसलिए उनकी मोनोक्रोम फोटो में सोने की घड़ी, कंगन और अंगूठियों को हाईलाइट किया गया है।

बप्पी दा के इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें कैप्शन लिखा है- विरासत हमेशा के लिए रहती है। इस पोस्ट के बाद उनके परिवार के लोगों और फिल्म इंटस्ट्री के लोगों ने कमेंट सेक्शन को भर दिया। उनकी बेटी रेमा लाहिड़ी ने पिता को याद करते हुए लिखा- ‘कमबैक डैडी।’ वहीं उनके एक अन्य फैन ने लिखा- ‘मिस यू बप्पी दा आप हमेशा हमारे दिल में रहते हैं।’

भले ही बप्पी लाहिड़ी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके गाए हुए गाने तब जितने मशहूर थे, उतने ही आज भी हैं। बप्पी लाहिड़ी सिर्फ अपने गानों की वजह से फेमस नहीं हुए, बल्कि उनका जो ‘गोल्डमैन’ वाला लुक था, वह अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता था। बप्पी दा को उनका सिग्नेचर लुक इतना पसंद था कि जब उनका निधन हुआ तो परिवार के लोगों ने उन्हें उनके पसंदीदा स्टाइल से सजाया था।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *