एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ,को हुआ, कोरोना, फैंस से की ,खास अपील

  बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने आज सुबह सोशल मीडिया के जरिए अपने…
1 Min Read 0 59

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने आज सुबह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही दिवाली के मौके पर सभी से खुद का ध्यान रखने की भी अपील की है।

उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया, ‘मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हूं। मैं ठीक हूं और होम क्वारंटाइन में खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे तुरंत जांच कराएं।’

अभिनेत्री ने फैंस से निवेदन किया है कि दिवाली के त्योहार पर खुद का ध्यान रखें। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी प्यारे लोगों से नम्रतापूर्वक निवेदन है कि दीवाली उत्सव के दौरान अपना ख्याल रखें।’

 

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *