कॉकरोच किचन में या फिर लकड़ी के सामान में कॉकरोच की भरमार से हर व्यक्ति परेशान है. यह इतनी बड़ी संख्या में होते हैं कि आसानी से खत्म ही नहीं होते. हालांकि, इनको खत्म करने के लिए टीवी पर कई तरह के विज्ञापन दिखाए जाते हैं. जो दावा करते हैं कि कॉकरोच को जड़ से खत्म कर देंगे, लेकिन उन केमिकल्स का असर कुछ समय के लिए होता है और फिर बड़ी संख्या में हमें कॉकरोज नज़र आने लगते हैं.कई बार उन केमिकल का दुष्प्रभाव देखने को मिलता है. केमिकल का असर घर के सदस्यों की तबियत पर पड़ता है.
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप कॉकरोच को मिनटों में खत्म कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
तेजपत्ता- मसालों में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ाने के काम आता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कॉकरोच भगाने के लिए भी कर सकते हैं. जिस जगह पर ज्यादा कॉकरोच हों, वहां पर तेज पत्ते का पाउडर बनाकर डाल दें इसकी तीखी गंध से छुपे हुए कॉकरोच भी बाहर निकल कर भाग जाएंगे.
बोरिक पाउडर- बोरिक पाउडर को हम अनाज के कीड़े भगाने के लिए तो इस्तेमाल करते ही हैं, लेकिन इस बार आप इसका इस्तेमाल कॉकरोच को भगाने के लिए भी कर सकते हैं. आटे में थोड़ा सा बोरिक पाउडर मिलाकर उसे गूथ लें और उसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर उन जगहों पर रख दें जहां पर कॉकरोच अधिक दिखाई देते हैं ऐसा करने से कॉकरोच भाग जाएंगे और इस प्रक्रिया को आप 15-20 दिन में दोहराएं तो कॉकरोच हमेशा के लिए आपके घर से खत्म हो जाएंगे.
बेकिंग सोडा और चीनी- किचन में आसानी से मिलने वाला बेकिंग सोडा और चीनी का घोल तैयार कर उसे किचन की उन जगहों पर डाल दें जहां पर कॉकरोच आते हैं. चीनी की खुशबू से आकर्षित होकर कॉकरोच उस घोल के पास जाएंगे और सोडा कॉकरोच के लिए जहर का काम करता है जिससे कॉकरोज वहीं चिपक कर मर जाएंगे.
लौन्ग का करें इस्तेमाल- घर में आसानी से मिलने वाली लौन्ग इंसानों के लिए बेहद काम की चीज़ है, लेकिन यह कॉकरोच को भगाने के लिए रामबाण है. लौन्ग की तीखी गंध कॉकरोच को आसपास फटकने नहीं देती. इसलिए किचन के हर कोने में 1-1 लौन्ग रख दें और इसे हर महीने बदलते रहिए. आपके किचन में जितने भी कॉकरोच हैं सब खत्म हो जाएंगे.