मणिपुर के 24 वर्षीय थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने एक मिनट में अपनी उंगलियों की टिप्स पर सबसे अधिक पुश-अप करने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. सिंह पहले भी दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने एक मिनट में 109 पुश-अप्स करके एक मिनट में अपने पुराने 105 पुश-अप्स के रिकॉर्ड को तोड़ा.
इंफाल में एज्टेक स्पोर्ट्स द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का आयोजन किया गया था.
सिंह को बधाई देते हुए, कानून और न्याय मंत्री, किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “मणिपुरी के युवा टी. निरंजॉय सिंह की अविश्वसनीय शक्ति को देखकर उत्साहित हूं, उन्होंने एक मिनट में सबसे अधिक पुश-अप्स (फिंगर टिप्स) के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. मुझे उनकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है!”
#WATCH | Thounaojam Niranjoy Singh from Manipur broke the Guinness Book of World Records last week for most push-ups (finger tips) in one minute pic.twitter.com/arSF5ZySUZ
— ANI (@ANI) January 23, 2022