अभी तक भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मे जरूर आई । लेकिन 80 के दशक में जिन लोगो के नाम से हॉरर फिल्मे मशहूर हुई है – वह है रामसे ब्रदर्स
रामसे ब्रदर्स , फिल्म मेकर ऍफ़ यू रामसे के बेटे है। इनकी पूर्व जिंदगी का अध्ययन करे तो पता चलता है कि यह रामसे ब्रदर्स ,राम सिंघानी जी का है। वे कराची और लाहौर में एक इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाया करते थे।
भारत विभाजन के बाद फते चंद रामसे , जो की बाद में ऍफ़ यू रामसे के नाम से बड़े प्रसिद्ध हुए। भारत विभाजन के बाद ऍफ़ यू रामसे अपने सातो बेटे के साथ मुंबई आ गए। और उन्होंने मुंबई शहर में एक इलेक्ट्रानिक की दुकान खोली। और कुछ समय के बाद मुंबई शहर की चकाचौंद ने उन्हें दीवाना कर दिया।
ऍफ़ यू रामसे ने पहली फिल्म शहीदे आजम भगत सिंग, फिर एक नन्ही मुन्नी लड़की थी ,बनाई। सन 1954 से 1970 तक का इनकी फिल्मे चली नहीं . पर अब इन्हे अच्छा अनुभव हो गया था। उनकी फिल्म एक नन्ही मुन्नी लड़की थी ,में पृथ्वी राज कपूर ने एक राक्षस का मुखड़ा पहना था जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया। अब उन्होंने एक्सप्रीमेंट करना शुरू किया। और एक फिल्म बनाई – दो गज जमीन के नीचे ,जो अचानक हिट हो गए। इसके बात वीराना ,पुराना मंदिर ,पुरानी हवेली ,बंद दरवाजा ,ये सब काम बजट की फिल्मे बनाई जो चली भी।
रामसे ब्रदर्स की फिल्मो ने मोहनीश बहल,आरती गुप्ता ,जैस्मीन ,कुलभूषण खरबंदा ,विजेंद्र , सतीश कौशिक , ने काम किया है। अक्सर बप्पी लहरी का संगीत इनकी फिल्मो में रहता है। जब टेलीविजन का दौर आया तो रामसे ब्रदर्स का जी हॉरर शो के नाम को लोग अभी भी याद करते है।
रामसे ब्रदर्स द्वारा भारतीय सिनेमा को अभी तक 30 से ज्यादा फिल्मे दे चुके है