अजब-गजब- हीरे से भी, ज्यादा महंगा ,बिकता है ,ये फल

  दुनिया में कई ऐसे फल मिलते हैं, जिनकी कीमत सुनते ही होश उड़ जाएंगे। दुनिया के अलावा भारत में…
1 Min Read 0 89

 

दुनिया में कई ऐसे फल मिलते हैं, जिनकी कीमत सुनते ही होश उड़ जाएंगे। दुनिया के अलावा भारत में भी कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं। सेब, अंगूर, अनार, संतरा, आम और लीची तो सभी ने खाया होगा, लेकिन क्या कोई फल लाखों रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे? खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी उसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता।

जी हां जापान में एक फल मिलता है जिसकी कीमत लाखों में है जिसको खरीदने के बारे में कोई आम आदमी कभी नहीं सोच सकता है। आखिर इस फल में ऐसा क्या है जो वो इतना महंगा बिकता है।

आईए जानते हैं इस महंगे फल और उसकी कीमत के बारे में।
कुछ लोगों में अलग-अलग फलों के खाने का क्रेज साफ देखा सकता है। इन फलों की कीमत 100 से लेकर 1000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आपको बतान जा रहे हैं उसकी कीमत लाखों रुपए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा फल है जिसकी कीमत लाखों रुपये है। जी हां यह बिल्कुल सच है। आप कहेंगे कि इसको खाने से अच्छा है कि हीरे या सोने में निवेश कर दिया जाए। जापान में इस फल की नीलामी की गई थी।

दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे  33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *