कांस्य पदक जितकर, भारत लौटने पर, पीवी सिंधु का, हुआ जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को…
1 Min Read 0 144

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार को भारत लोट आई उनका भव्य स्वागत दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर किया गया। हवाई अड्डे पर सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए और सिंधु का ढोल बाजों के साथ स्वागत किया।

सिंधु ने टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। वह पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए दो बार पदक जीते हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने सिंधु को 30 लाख रूपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की है। सिंधु ने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

सिंधु ने यहां पहुंचने पर कहा, “मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। कई लोगों ने मुझे बधाई दी। मैं बैडमिंटन संघ और सभी लोगों का प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *