ब्राउन शुगर- वजन घटाने से लेकर अस्‍थमा को कंट्रोल में रखता है

  अगर आप ब्राउन शुगर को अपने खाने में रोज करे शामिल तो आपकी सेहत से जुडी कई समस्या ख़त्म…
1 Min Read 0 89

 

अगर आप ब्राउन शुगर को अपने खाने में रोज करे शामिल तो आपकी सेहत से जुडी कई समस्या ख़त्म हो जाएगी डॉक्‍टर हमें सलाह देते है की जहां तक हो सके आप डाइट में चीनी का इस्तेमाल कम करे शरीर में चीनी का अधिक प्रयोग करने से कैलोरी की मात्रा को जरूरत से अधिक बढ़ा सकते है जिससे वजन बढ़ने की समस्‍या हो सकती है.

लेकिन बता दें ब्राउन शुगर के साथ ऐसा नहीं होता.  दरअसल ब्राउन शुगर में लो कैलोरी, आयरन, कैल्शियम,पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी के साथ-साथ और भी कई तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद हैं. कह सकते हैं कि ब्राउन शुगर गुड़ का ही एक प्‍योर रूप होता है और इसे तैयार करने में किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि ब्राउन शुगर के क्‍या क्‍या फायदे हैं.

1.डाइजेशन के लिए अच्‍छा

ब्राउन शुगर के सेवन से पेट संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है. आप कब्ज से परेशां हो तो आप गर्म पानी में अदरक और एक छोटा चम्मच ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करें आपको बहुत आराम मिलेगा.

2.मोटापा करे कम

ब्राउन शुगर में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है और ये मेटाबॉलिज्म रेट को तेजी से बढ़ाता है. जिस वजह से भूख कम लगती है और वजन को कंट्रोल करने में आसानी हो जाती है.

3.पीरियड्स के दर्द में आराम
अगर महिलाओं को पीरियड्स में दर्द की शिकायत रहती है तो उन्‍हें ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है जो मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार है.

4.स्किन के लिए अच्‍छा

ब्राउन शुगर में विटामिन बी होता है जो एजिंग की समस्या को दूर करता है. इसमें मिनरल तत्व भी पाए जाते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद है. त्वचा के निखार के लिए आप ब्राउन शुगर को स्क्रबर के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.

5.अस्थमा के इलाज के लिए
अस्थमा के मरीज सफेद चीनी की बजाए अगर ब्राउन शुगर का सेवन करें तो इसमें मौजूद एंटी एलर्जिक गुण अस्थमा को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है.

अस्थमा के मरीज सफेद चीनी की बजाए अगर ब्राउन शुगर का सेवन करें तो इसमें मौजूद एंटी एलर्जिक गुण अस्थमा को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है.

6.एंटीसेप्टिक के रूप में कर सकते हैं इस्तेमाल
ब्राउन शुगर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने में काफी कारगर होता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *