इटली में सोमवार से घर से निकलने पर मास्क की जरूरत को खत्म कर दिया गया है. इस निर्णय के बाद इटली यूरोप का पहला मास्क फ्री देश बन गया है. इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वहां 20 राज्यों को लो कोरोना रिस्क की कैटेगरी में डाल दिया है.यानी यहां कोरोना केस बेहद कम हैं.
भारत के साथ साथ दूसरे कुछ देश है जहा कोरोना के मामले कुछ कम जरूर हुए हैं, मगरअधिकतर देशों में इस कोरोना का कहर जारी है. रविवार को दुनिया में लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 3 लाख 9 हजार 179 आई. वही इस बिच 2 लाख 98 हजार 895 मरीज कोरोना संक्रमण कोरोना वायरस से ठीक भी हुए. बीते दिन 5,960 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है.
आइए जानते हैं प्रमुख देशों का हाल:-
भारत में 102 दिन बाद 40 हजार से कम केस भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना केस 37 हजार 566 नए आए.
इस बीच बांग्लादेश में 1 जुलाई से सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है. और सोमवार से सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी गई है. बांग्लादेश में रविवार को 5,268 नए केस आए.
ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है. रविवार को 14 हजार 876 संक्रमितों की पहचान हुई. इससे पहले यहां शनिवार को 18,185 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी. ये आंकड़ा पिछले 140 दिनों में सबसे ज्यादा था.
ब्राजील में रविवार को कोरोना के 33 हजार 704 केस सामने आए. कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 84 लाख 20 हजार से ज्यादा हो गई.