मेक्सिको – खेत में अचानक हो गया 300 फीट लंबा बड़ा गड्ढा

मेक्सिको के पुएब्ला राज्य से चौकाने वाली घटना सामने आई है. पुएब्ला राज्य में एक जगह है – सांता मारिया…
1 Min Read 0 50

मेक्सिको के पुएब्ला राज्य से चौकाने वाली घटना सामने आई है. पुएब्ला राज्य में एक जगह है – सांता मारिया जाकाटेपेक इस कस्बे में किसान खेती करके अपना और अपने परिवार का पेट भरते है

मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में एक खेत में बड़ा सा गड्ढा हो गया यह गड्ढा लगभग 300 फीट का है और 70 हजार वर्गमीटर में फैल गया है. यहां के आस पास के लोगो के अनुसार और मेक्सिको क्षेत्र केपर्यावरण सचिव बीट्रिज मैनरिक के अनुसार जब इस गड़े को देखा तब ये मात्र 15 फीट का था.इसके बाद ये तेज़ी से बढ़ता चला गया.

पिछले शनिवार को पहली बार ये गड्ढा दिखाई दिया था. पुएब्ला राज्य के गवर्नर मिगुएल बारबोसा हुर्ता   ने कहा, ये गड्ढा 20 मीटर गहरा है और इसके लगातार बढ़ने से नजदीक के घर भी खतरे में आ गए हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार गड्ढे के करीब रहने वाले लोगो को यहां से हटा दिया गया है और अभी तक किसी भी प्रकार की कोई भी नुकसान नहीं हुआ है

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार गड्ढे के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि सुबह-सुबह तूफान की आवाज से जब वह उठे तो उन्हें ये गड्ढा देखा . इसके भीतर पानी के बुलबुले दिखे और वह डर गए .और वह चिंता में पड़ गए की उनका घर गड्ढे की पास में आ गया है.

बता दें कि इस तरह के सिंकहोल तब दिखे जाते है जब जमीन के सतह का वजन नहीं सह प् रहा हो या भूमि की सतह के नीचे चट्टान का कटाव हुआ हो.इसके पहले इसी वर्ष जनवरी 2021 में भी ऐसा ही सिंकहोल इटली में दिखा था.

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *