मध्यप्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई लेकिन अनलॉक के पहले दिन में लोगो में कोरोना का भय नहीं दिखा और नाही उन्होने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क को लेकर जागरूक दिखे .कोरोना लिहाज से भी यह तस्वीरें चौकाने वाली हैं. इस भीड़ में किसानों न मास्क पहने नजर आए
हम बात कर रहे हैं शाजापुर बीज केंद्र की.जहा शासकीय बीज केंद्र पर सोयाबीन बीज के लिए किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई और काफी लंभी लाइन लगाकर एक दूसरे से चिपकर खड़े थे. किसान सोयाबीन बीज के लिए सुबह 6 बजे से ही हाईवे पर के बीज केंद्र वेयरहाउस पर लाइन लगाकर खड़े थे.
शासकीय बीज केंद्र पर सुबह 11 बजे के बाद सोयाबीन बीज वितरण शुरू हो पाया.किसानो को धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ा. लेकिन किसानों को सिर्फ एक पावती पर 60 किलो सोयाबीन बीज ही मिल सकी. लेकिन किसानो इससे अधिक की मांग की प्रशासन ने यहाँ आये किसानो के लिए न तो पिने का पानी और न खड़े होने के लिए छाया की व्यवस्था की है,
प्रशासन की अव्यवस्था पर किसान नाराज भी हुए और भीड़ को देख पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी. बीज केंद्र के कर्मचारियों का कहा कि बीज के लिये एक जगह भीड़ जमा न हो इसके लिए जगह-जगह सोसायटी में भी सोयाबीन का बीज पहुंचाया गया है. फिर भी बड़ी संख्या में किसान एक जगह जमा हो गए बीज उपलब्धता के आधार पर ही किसानों को दिया जा रहा है. .
bxchjv
शाजापुर में सोयाबीन बीज को लेकर शासकीय बीज केंद्र पर #किसानों की भारी भीड़ उमड़ी ओर अनलॉक के पहले ही दिन सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ती दिखी #Farmers pic.twitter.com/SOryGWu0FO
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) June 1, 2021