हम आपके हैं कौन’ के मशूहर संगीतकार राम लक्ष्मण का निधन

बॉलीवुड के फेमस संगीतकार राम लक्ष्मण का 78 साल की उम्र में उनका शनिवार को निधन हो गया।वह काफी वक्त…
1 Min Read 0 85

बॉलीवुड के फेमस संगीतकार राम लक्ष्मण का 78 साल की उम्र में उनका शनिवार को निधन हो गया।वह काफी वक्त से बीमार थे स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर राम के निधन पर दुःखजताया है।संगीतकार राम लक्ष्मण फिल्म मैंने प्यार किया’हम आपके हैं कौन और ‘हम साथ साथ हैं’ सुपरहिट फिल्मों का संगीत दिया था।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, और कहा की मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण जी का निधन हो गया है उनके निधन की खबर से बहुत दुख हुआ।वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए,जो सुपरहिट रहे मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।

राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उनकी राम लक्ष्मण के नाम से जोड़ी थी, जिसमें राम उनके पार्टनर सुरेंद्र थे और वो खुद लक्ष्मण। सुरेंद्र का निधन 1976 में हो गया था। इसके बाद भी विजय अपने पार्टनर की याद में राम लक्ष्मण के नाम से ही संगीत देते थे।

राम लक्ष्मण ने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया था। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *