गुड न्यूज : महाराष्ट्र – कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट, 30 मार्च के बाद सबसे कम केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में सोमवार को भी गिरावट आयी । राज्य में १० मई को सिर्फ…
1 Min Read 0 148

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में सोमवार को भी गिरावट आयी । राज्य में १० मई को सिर्फ 37 हजार नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कई दिनों तक 60 हजार से अधिक नए केस मिले थे, जिसके बाद संख्या में गिरावट आने लगी थी। यहाँ , सामने आई संख्या 30 मार्च के बाद से सबसे कम है। वहीं, राज्य की राजधानी मुंबई से भी कोरोना के नए मामलों को लेकर गुड न्यूज सामने आई है। मुंबई में दो हजार से भी कम कोरोना के नए मामले मिले हैं।

 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायररस के 37,236 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,38,973 हो गई है। अभी राज्य में 5,90,818 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 549 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 76,398 हो गया है। अभी तक कुल रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो यह संख्या 44,69,425 हो गई है। बीते एक दिन में 61,607 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *