एक अनूठी पहल – राधे श्याम मेकर्स ने सेट का पूरा सामान प्राइवेट कोविड सेंटर को उपयोग के लिए दिया

एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ के मेकर्स मदद के लिए आगे आए हैं। मेकर्स ने अपने करोड़ों के…
1 Min Read 0 77

एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ के मेकर्स मदद के लिए आगे आए हैं। मेकर्स ने अपने करोड़ों के सेट की पूरी प्रॉपर्टी एक प्राइवेट हॉस्पिटल को कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए दान कर दी है फिल्म ‘राधे श्याम’ के लिए एक शानदार अस्पताल का सेट तैयार किया गया था। फिल्म में इटली के एक 70 के दशक के अस्पताल को दिखाने के लिए सेट तैयार किया गया था। इस सेट में 50 बेड्स, स्ट्रेचर्स, पीपीई किट्स, मेडिकल इक्विपमेंट्स से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर्स तक शामिल थे। अब इस सेट की इस पूरी प्रॉपर्टी को कोविड मरीजों के इलाज के लिए हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल को दे दिया गया है।
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अस्पताल के इस सेट को हटा दिया गया था और इसका पूरा सामान एक गोदाम में रख दिया गया था। मगर कोरोना वायरस के कारण बेड्स, ऑक्सीजन और इलाज की बाकी सुविधाओं की कमी को देखते हुए सेट का पूरा सामान गोदाम से निकाल कर प्राइवेट अस्पताल को इस्तेमाल करने के लिए दे दिया गया। इस सेट में इतना सामान था कि इसे 9 बड़े ट्रकों में भरकर अस्पताल ले जाया गया। फिल्ममेकर्स के इस कदम की प्रभास सहित उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी सराहना कर रहे हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *