प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने मंगलवार को कहा की बीजीपी कोई चुनाव जितने की मशीन नहीं है बल्कि देश के सभी नागरिको का दिल जितने का अविरल व अनवरत अभियान है भाजपा सरकार का मतलब साफ नीयत , सही नीति,सटीक निर्णय के साथ राष्ट्र निर्माण करना है
भाजपा के स्थापना दिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा की बीजीपी का मतलब परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति और सुशासन है.
PM मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग अलग कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार के साथ बताते हुए कहा की पहले सरकारों के प्रदर्शन का मानदंड उसकी घोषणाओं से होता था लेकिन पिछले कुछ दसको से यह अवधारणा बदली है अब सरकारों का मूल्यांकन केंद्र की योजनाओं का जमीन तक पहुंचने से हो रहा है.
PM मोदी ने कहा की हमारी सरकार की विशेषता यही है की आखिरी पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक उसके हकदार तक योजनाओं को पहुंचाना रहा है ह भाजपा सरकारों के कामकाज का मूल मंत्र रहा है. साथ में कहा की भाजपा सरकारों के कामकाज का मूल मंत्र रहा है.
मोदी ने कहा कि इसके बाद भी अगर बीजीपी चुनाव जीतती है तो चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है अगर दूसरा जीते तो उसे पार्टी उनके नेताओ की वाहवाही की जाती है. इस तरह के दो मापदंड हम देख रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हर परिस्थिति में हम पांच साल तक ईमानदारी से जनता की सेवा करते हैं जनता के लिए जीते रहते हैं.जनता से जुड़े रहते हैं.भाजपा की सरकार का मतलब है राष्ट्र प्रथम,भाजपा का मतलब है वंशवाद देशहित से समझौता नहीं बल्कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि. भाजपा का मतलब है योग्यता को अवसर, भाजपा का मतलब है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास.”
मोदी ने कहा कि आज हम हर भाषा, क्षेत्र, संप्रदाय और सभी देशवासियों को जोड़कर आगे बढ़ रहे हैं.आज भाजपा से गरीब ,मध्यमवर्ग,शहर,गांव हमारे साथ जुड़ा है आज भाजपा भारत की विविधता में एकता और अनेकता में एकता की प्रतीक बन गई है भाजपा आज राष्ट्रीय हित की भी पार्टी है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं की भी पार्टी है.