लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने पर बोले सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने पर कहा की देश…
1 Min Read 0 135

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने पर कहा की देश ने एक एक इंच भी जमीन नहीं खोई है. लद्दाख में सीमा को लेकर जो विवाद है उनमे दोनों भारत और चीन के सेना के पीछे हटने के बाद सरकार की तरफ से बयान आया था इस मुद्दे को लेकर पहली बार है कि सेना के स्तर पर किसी प्रकार का आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लद्दाख में लगभग नौ महीने से भारत और चीन की सेना आमने-सामने रहीं थीं. इस बिच गलवान घाटी में खूनी संघर्ष हुआ था,जिसमें 20 लोग मारे गए थे.

सेनाध्यक्ष से इंटरव्यू में ANI जब पूछा कि लद्दाख में भारत औऱ चीनी सेना के मध्य डिसएंगेजमेंट प्रासेस को किसकी जीत माना जाए इसका असर रणनीतिक स्थिति पर क्या पड़ा है क्या भारत की सेना अपने मोर्चे से पीछे हटी हैं तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमने कोई जमीन नहीं खोई है.पहले भारतीय सेनाएं जहां  थीं, अब भी वहीं हैं.

लिहाजा इस पूरे घटना को इस विषय से देखना चाहिए भारत और चीन की वास्तविक नियंत्रण
रेखा (LAC) पर स्थिरता के उद्देश्य को पूरा करता है. ताकि सिमा पर किसी भी प्रकार का
टकराव की आशंका कम से कम रहे. इसे ऐसी बड़े रूप के नजर से देखना चाहिए.सेना प्रमुख
से जब पूछा किसी भी प्रकार की कोई जमीन पर क्या भारत ने नियंत्रण खोया है तो उन्होंने कहा कि हमने एक इंच भी जमीन नहीं खोई है.

रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था की भारत ने पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो में सेना को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर समझौता करते हुए कहा की हमने किसी भी इलाके से अपना दावा नहीं छोड़ा है इसके साथ यह भी कहा की डेपसांग हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा के अलावा कई लंबित समस्याओं दोनों देश के के सैन्य कमांडरों के अंर्गत होने वाली बैठक में कहा जायेगा

कहा जाता है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह आरोप लगाया था कि सरकार ने ‘भारत माता का एक टुकड़ा’ चीन को दे दिया है. साथ हि कांग्रेस के नेता ने सेना के पीछे हटने पर भी सवाल उठाये थे इस पर राजनीतिक घमासान भी छिड़ा था.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *