हिमाचल प्रदेश के मंडी से- बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन

  नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद  62 साल के रामस्वरूप शर्मा  की संदिग्ध हालत में…
1 Min Read 0 146

 

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद  62 साल के रामस्वरूप शर्मा  की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, सांसद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। यह घटना दिल्ली स्थित उनके घर में हुई है. उनका घर दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के करीब था. उनकी मोत के कारणों का अभी पता नहीं चला है पुलिस जांच में जुटी है.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.रामस्वरूप शर्मा बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे.जानकारी मिली है कि सांसद रामस्वरूप शर्मा रोज सुबह 6 या 6.30 के आस पास जग जाते थे. आज जब वह 6.30 बजे तक नही जगे तो उनके पीए ने कंट्रोल रूम को फोन किया.जानकारी है कि पुलिस ने मौके पर पौहच कर दरवाजा तोड़ा,सांसद रामस्वरूप शर्मा चेयर के जरिए पंखे से लटके मिले.उनके यहाँ से काफी दवाएं मिली हैं.बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा निधन के खबर से आज लोकसभा की कार्यवाही को एक बजे तक स्थगित कर दिया गया है.

2014 में पहली बार मंडी लोकसभा सीट से रामस्वरूप शर्मा सांसद चुने गए थे।और 2019 फिर से चुनाव जीतकर वह संसद पहुंचे थे। आरएसएस के बैकग्राउंड की पहचान रखने वाले सांसद रामस्वरूप को उनकी सादगी के जाना जाता था आज बीजेपी ने संसदीय बोर्ड की मीटिंग रखी थी लेकिन राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद मीटिंग को कैंसल कर दिया गया है।हिमाचल प्रदेश के मंडी में 1958 में जन्मे राम स्वरूप शर्मा विदेश मामलों की संसदीय समिति का भी हिस्सा थे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *