दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में जाकर अपने माता-पिता के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई. 52 वर्षीय अरविन्द केजरीवाल पिछले 10 साल से ज़्यादा समय से डायबिटीज के मरीज हैं इसलिए वो वैक्सीन लगवा सकते हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने, ‘मैंने और मेरे माता-पिता दोनों ने लोक नायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाई है. हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई आप देख रहे हैं हम आपके सामने हैं सब स्वस्थ हैं. मैं सब लोगों से अपील करना चाहता हूं कि यह बहुत अच्छी बात है कि कोरोना से छुटकारा पाने के लिए अब वैक्सीन उपलब्ध है. जो लोग भी वैक्सीन लगवाने के पात्र हैं वह आगे आकर वैक्सीन लगवाएं.’
जानकारी के अनुसार उन्हें COVISHIELD वैक्सीन लगाई गई है.