स्विट्जरलैंड में बुढ़ापे के लिए अनोखी पहल -“समय बैंक”

  जब में स्विट्जरलैंड पड़ने गई तो मैंने अपने स्कूल थोड़े पास में एक मकान किराए पर लिया । मेरी…
1 Min Read 0 149

 

जब में स्विट्जरलैंड पड़ने गई तो मैंने अपने स्कूल थोड़े पास में एक मकान किराए पर लिया । मेरी
मकान मालकिन क्रिस्टीना एक 67 लेडी थी , जो रिटायर होने से पहले एक माध्यमिक शाला में टीचर रह चुकी थी । उन्हें बाद में कई सालो तक खाने पिने और रहने के बारे में चिंता करने की जरुरत नहीं थी कारण
स्विट्जरलैंड की पेंशन बहुत अच्छी है। उनसे बातचीत के दौरान मुझे पता चला कि क्रिस्टीना एक 87 साल के एक व्यक्ति की देखभाल करने का काम मिला है । मैंने क्रिस्टीना से पूछा कि आप यह काम पैसो के लिए कर रहे हो जब मेने उनका जवाब सुना तो में चौक गई उनोने कहा की में यह काम पैसो के लिए नहीं कर रही बल्कि मैं अपना समय ‘समय बैंक’ में रख रही हूँ, और जब मैं बुढ़ापे में चल नहीं पाऊँगी तो मैं इसे वापस ले सकती हूँ।”

जब मैंने “समय बैंक बारे में पहली बार सुना ” तो मैं बहुत उत्सुक हो गई उनसे “समय बैंक” के बारे में पूछा उनोने बताया स्विस फेडरल सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित एक वृद्धावस्था पेंशन कार्यक्रम है। यहाँ के लोगो ने बुजुर्गों व्यक्तियों की देखभाल करने के लिए अपना ‘समय’ बचा लिया और जब भी औ बूढ़े हो गए, या
फिर बीमार या जरुरी देख भाल के समय इसे वापस ले सकते हैं। औ व्यक्ति स्वस्थ होना चाहिए, बोलने में अच्छा और प्यार भरा होना चाहिए। रोज उनको बुजुर्गों की देखभाल करनी होती है, जिन्हें मदद की आवश्कता है। सप्ताह में दो बार काम पर जाती थीं,उनके सात दो घंटे बिताती है , जरुरी सामान की खरीददारी करवाती है उनके कमरे की सफाई करती है , उन्हें धूप सेंकने के लिए ले जाती थीं,

इस बैंक का एक नियम भी है- नियम के अनुसार सेवा के एक साल के बाद, “समय बैंक” सेवा देने वाले व्यक्ति के काम के समय की गिनती करता है और उसे एक “समय बैंक कार्ड” जारी करता है। जब उसे अपनी देखभाल करने के किसी की जरुरत हो गई तो ,उनके समय और समय का ब्याज को वापस लेने के लिए अपने “समय बैंक कार्ड” का उपयोग करना होगा । सूचना सही होने के बाद , “समय बैंक” अस्पताल या उसके घर पर उसकी देखभाल करने के लिए किसी को भेज दिया जायेगा

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *