दुखद -भोजपुरी इंडस्ट्री की, एक्ट्रेस और मॉडल, आकांक्षा दुबे ने, की आत्महत्या

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली है।उनके इस फैसले से भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके…
1 Min Read 0 86

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली है।उनके इस फैसले से भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके फैन्स ,रेलिटिव हैरान है। जैसे उनकी आत्महत्या की बात आईपुलिस जांच में जुटी हुई है।एक्ट्रेस भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। हालांकि एक्ट्रेस का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। इस घटना की जानकारी उनके परिवारवालो को दी जा चुकी है।

वहीं, आकांक्षा दुबे ने इस आत्महत्या से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था।इस वीडियो में एक्ट्रेस ने व्हाइट रंग की शर्ट पहनी हुई थी और वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस वीडियो में कह रही थीं-बदली नहीं हूं, बस वक्त के साथ आदत बदल ली है अपनी। अब जो जैसा है, उसके लिए मैं वैसी हूं, बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं। इस वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था नोटेड।

 

आकांक्षा दुबे ने टिक टॉक और इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियोज बनाना शुरू किया था, बाद ने उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा उन्होंने कई हिट फिल्मों और वीडियो सॉन्ग में काम किया है, इसके साथ ही आकांक्षा ने कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया है। अकांक्षा भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और हिट एक्ट्रेस में से एक थीं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *