पानी की टंकी, आखिर गोल ही, क्यों होती है

जजल ही जीवन ऐसे ही नहीं कहा जाता है ,पानी के बगैर हमारा जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती…
1 Min Read 0 91

जजल ही जीवन ऐसे ही नहीं कहा जाता है ,पानी के बगैर हमारा जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। मनुष्य,पशु, पक्षी, पानी सभी के लिए जरुरी है। पानी हमारी रोजाना की जरुरत के लिए मुख्य भूमिकानिभाता है और हमारी कई जरूरतों को पूरा करता है। इन सारी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम सभी को पानी को जमा करके रखने के लिए अधिकतर टंकी की जरुरत पड़ती है। लेकिन कभी आपनेआपने इस बात पर ध्यान दिया की टंकी आखिर गोल आकर में ही क्यों होती है, किसी दूसरे आकार में क्यों नहीं?

सरकारी पानी की टंकी या फिर घर की छत पर रखवाई हुई खुद की टंकी, दोनों का आकार गोल ही होता है। अब सवाल यही है आखिर ऐसा क्यों? आपको बता दें कि इसके पीछे भी एक साइंटिफिक कारण है। पानी की टंकी का गोल आकार पानी को लंबे समय तक सुरक्षित जमा करने के लिएडिजाइन किया गया है। क्यों कि जब भी किसी गहरी चीज में पानी को भरा जाता है तो उसके चारों तरफ से भारी दबाव पड़ता है। इससे उसके फटने या फूटने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन पानी की टंकी के सिलेंड्रिकल यानी लंबे गोल शेप में होने के कारण दबाव आसानी से ऑल सर्फेस पर बराबरी से बंट जाता है। साइंस के मुतबिक अगर टंकी चौकोर हो तो उसके कौनों पर पानी का ज्यादा दबाव पड़ने के कारण उसके खुलने डर ज्यादा होता है।

इसके अलावा टंकी की गोल आकर के साथ उसपर बनी हुई उभरी सी पट्टियां का भी मुख्य रोल होता है। हमें लगता है की टंकी पर बनी ये पट्टी उसकी डिजाइन है या उसकी शोभा होती है। लेकिन इसके पीछे भी एक खाश कारण है। टंकी बनी ये लाइनें या पट्टियां टंकी को मजबूती देता हैं। जब गर्मी अपने  आखरी मोड़ पर होती है तो ये ही पट्टियां टंकी को फैलने और ख़राब होने से बचाती हैं। साथ ये पानी के दबाव को भी कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *