गोल्डन बॉय,’ झुके क्रिकेट मैदान में, दी टी20 विश्व कप, जीतन पर सबको बधाई

  अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत की लड़कियों ने कमाल कर दिया है. टीम इंडिया ने…
1 Min Read 0 151

 

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत की लड़कियों ने कमाल कर दिया है. टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है. इस जीते के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. जीतने के बाद देश के सभी खिलाड़ी, राजनेता, अभिनेता सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दे रहे हैं. वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra With Team India) टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीरज चोपड़ा क्रिकेट ग्राउंड में पहुंचकर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को झुककर सलाम कर रहे हैं. फिर बारी-बारी से सबके पास जाकर हाथ मिला रहे हैं. सबसे खुशी की बात है कि सभी खिलाड़ियों को नीरज चोपड़ा के साथ बात करके अच्छा लग रहा है. उनकी खुशी में चार चांद लग चुके हैं. यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग शेयर कर रहे हैं.”

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *