अभिनेता अनिल कपूर, अपना ये जन्मदिन, पोते संग करेंगे सेलिब्रेट

  आज अनिल कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता आज 66 वर्ष के हो गए हैं और वे…
1 Min Read 0 120

 

आज अनिल कपूर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता आज 66 वर्ष के हो गए हैं और वे आज भी बेहद कुल और हैपीनिंग हैं। अनिल कपूर ने इस साल अपना जन्मदिन शांति से मानाने का प्लान किया है। खास कर अपने पोते वायु के साथ जो कपूर फैमिली ट्री में सबसे नए जुड़े है। उनका 65वां सेलिब्रेशन यादगार होगा। हाल ही में सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक तस्वीर में अनिल कपूर और सोनम के बेटे वायु है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने पिता संग खुद के और बहन के बचपन की तस्वीरें शेयर की है।

अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1979 में की थी। उन्होंने निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ में कैमियो किया था। उन्होंने 1980 में तेलुगू फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ से डेब्यू किया था। 1983 में फिल्म ‘वो सात दिन’ में भी काम किया था।

अभिनेता ने हाल ही में ‘थार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार जीता है, ‘थार’ इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी और उन्होंने ‘जुग जुग जीयो’ में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *