हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व बहुत खास होता है, क्योंकि तुलसी के पौधे को घर में शुभ माना जाता है. तुलसी का पौधा शुभ होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है. सर्दियों के मौसम में तुलसी का सेवन काढ़े और दवाई के रूप में या चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसीलिए तुलसी का पौधा अधिकतर लोगों के घर में पाया जाता है, लेकिन कई बाहर तुलसी का पौधा सूखने लगता है और कुछ ही समय में बेजान और खराब हो जाता है. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ बेहद आसान और बहुत काम आने वाली टिप्स जिन्हें अपनाकर आप तुलसी के पौधे को लंबे समय तक हरा-भरा रख सकते हैं.
आइए जानते हैं-तुलसी के पौधे को लंबे समय तक हरा रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
सबसे पहले तुलसी के पौधे को लगाने वाली मिट्टी का चयन ध्यान पूर्वक करें, पौधा उगाते समय मिट्टी के साथ 30% रेत को मिक्स जरूर कर लें.तुलसी की जड़ों में फंगस लगने का खतरा अन्य पौधों के मुकाबले ज्यादा रहता है, इसीलिए तुलसी में पानी की मात्रा सीमित रखें. तुलसी को हर रोज थोड़ा-थोड़ा पानी ही दें.
अधिकतर लोग तुलसी के पौधे में गीली गोबर का खाद डाल देते हैं जिसके कारण पौधा खराब हो जाता है, गोबर का खाद पौधे के लिए अच्छा होता है लेकिन आपको उसे सुखाकर और पाउडर बनाकर ही तुलसी के पौधे में डालना चाहिए.
तुलसी को हमेशा गहरे गमले में उगाएं, ऐसा करने से उसकी जड़ों में नमी रहेगी और पौधा लंबे समय तक हरा रहेगा.तुलसी की पत्तियों पर नीम का पानी या जिप्सम साल्ट को पानी में मिलाकर मिक्सर का छिड़काव कर सकते हैं. ऐसे करने से पत्तियां सूखती नहीं है और लंबे समय तक हरी रहती हैं.तुलसी के पौधे की छटाई थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में करते रहना चाहिए.
सर्दियों के मौसम में तुलसी के पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है, इसीलिए 3 से 4 दिन बाद ही पानी दें. हर रोज पानी का छिड़काव कर सकते हैं.