छोटे बच्‍चों के लिए, सुपर फूड है ,केला

छोटे बच्‍चों की सेहत के लिए फलों का सेवन काफी फायदेमंद होता है. फलों में नेचुरल स्‍वीटेस होता है जिस…
1 Min Read 0 146

छोटे बच्‍चों की सेहत के लिए फलों का सेवन काफी फायदेमंद होता है. फलों में नेचुरल स्‍वीटेस होता है जिस वजह से बच्‍चे इन्‍हें खाना पसंद भी करते हैं. लेकिन छोटे बच्‍चों के लिए फलों का चुनाव सोच समझ कर करना पड़ता है. अगर उनके ओवर ऑल हेल्‍थ के बारे में सोचा जाए तो कुछ फल ऐसे हैं जो उनके लिए हर तरह से फायदेमंद होते हैं. उनमें से एक है केला. जी हां, केला में वे सारे न्‍यूट्रीशन हैं जो एक बढ़ते बच्‍चे के लिए जरूरी होता है. द हेल्‍दी मम्‍मी के अनुसार, कई माएं ऐसी हैं जो बच्‍चे को सॉलिड फूड के रूप में सबसे पहले केला खिलाना सेफ समझती हैं. इसका टेक्‍सचर सॉफ्ट होता है जिस वजह से ये बच्‍चों के गले में चोक नहीं होता. इसके अलावा, ये हेल्‍थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

तो आइए जानते है कि छोटे बच्‍चों को आखिर क्‍यों केला खिलाना फायदेमंद होता है.

डाइजेशन में आसान-छोटे बच्‍चों में आसानी से डाइजेशन की समस्‍या हो सकती है. ऐसे में आप उन्‍हें केला खिला सकते हैं. ये सुपाच्‍य होता है.

हार्ट के लिए अच्‍छा-शोधों में ये पाया गया है कि केला बच्‍चों के हार्ट के लिए भी अच्‍छा होता है. इसमें मौजूद फाइबर बच्‍चों में किसी तरह के हार्ट डिजीज को बढ़ने से रोकता है.

न्‍यूट्रीशन से भरपूर-केला में वे सारे न्‍यूट्रीशन होते हैं जो बच्‍चों के लिए शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी जरूरी होते हैं. इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, फॉलेट, नियासिन, बी6, मैग्‍नीज पाया जाता है जो हर तरह से बच्‍चों के लिए फायदेमंद होता है.

रेग्‍युलर ब्‍लड प्रेशर-केला में लो सॉल्‍ट कंटेन्‍ट और हाई पोटैशियम होता है जो बेहतर ब्‍लड प्रेशर के लिए परफेक्‍ट कंबिनेशन होता है

आंखों की रौशनी बढ़ाए-इसमें विटामिन ए भी भरपूर पाया जाता है जो आंखों की रौशनी को बढ़ाने में मदद करता है.

खून की कमी करे दूर-केला आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में हेमोग्‍लोबीन को बढ़ाता है जिससे खून की कमी नहीं होती है.

ब्रेन पावर के लिए फायदेमंद-केला छोटे बच्‍चों के ब्रेन पावर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.इसके सेवन से उनकी एकाग्रता बढ़ती है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *