Birthday: – बादशाह के ,मन्नत के बाहर, उमड़ा फैंस का ,हुजूम

2 नवंबर…यह तारीख सिर्फ किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले शाहरुख खान के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लाखों-करोड़ों फैंस के लिए…
1 Min Read 0 29

2 नवंबर…यह तारीख सिर्फ किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले शाहरुख खान के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लाखों-करोड़ों फैंस के लिए भी बेहद खास है। इस दिन एसआरके की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस एक शाम पहले से ही ‘मन्नत’ के सामने जमा होना शुरू कर देते हैं। बॉलीवुड के बादशाद के 57वें जन्मदिन पर भी यही हुआ।

कोरोना महामारी के दो साल बाद मंगलवार को ‘मन्नत’ के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा और जब एक तरफ, शाहरुख के दीदार के बाद मन्नत के बाहर का दिवाली जैसा जश्न देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ जो लोग मन्नत नहीं पहुंच पाए वह सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आलम यह कि 12 बजने से पहले ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान से जुड़े कई हैशटैग्स ट्रेंड करन लगे। बता दें कि इस दौरान शाहरुख खान ब्लैक टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था। वहीं, उनके साथ बाहर आए उनके छोटे बेटे अबराम भी मौजूद थे, जो काफी क्यूट दिख रहे थे।

अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘पठान’ के जरिए बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *