अयोध्या, सरयू नदी के तट पर, जलाए गए ,लाखों मिट्टी के, दीये

  लेजर शो का आयोजन-दिवाली से पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लेजर शो का आयोजन किया…
1 Min Read 0 37

 

लेजर शो का आयोजन-दिवाली से पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लेजर शो का आयोजन किया गया। सरयू नदी के तट पर लाखों मिट्टी के दीये जलाए गए हैं।

PM मोदी ने सरयू नदी पर की आरती-पीएम मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन और राज्यभिषेक के बाद सरयू नदी पहुंच आरती और पूजन किए। इसके बाद वह भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत करेंगे।

शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में दीपोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, जब श्रीराम का अभिषेक होता है, तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार भी हैं।

भगवान राम के ‘राज्याभिषेक’ के साथ शुरू हुआ दीपोत्सव-अयोध्या में दीपोत्सव समारोह रविवार को भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के पुष्पवर्षा के बीच पुष्पक विमान (हेलीकॉप्टर) से उतरने के साथ शुरू हो गया है। प्रभु राम का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, जिन्होंने उनका ‘राज्याभिषेक’ किया। राज्य के कई मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता और संत भी अनुष्ठान में शामिल रहे। इस मौके पर सभी मंत्री भगवा पगड़ी पहने नजर आए। इससे पहले दिन में 16 झांकियां निकाली गईं, जिनमें से 11 राज्य सूचना विभाग की ओर से तैयार की गई और पांच डिजिटल थीं। झांकियों ने भगवान राम के बचपन से लेकर उनके ‘राज्याभिषेक’ तक के जीवन का वर्णन किया।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *