आज ‘बेटी दिवस’ पर, जानिए बेटियां क्यों होती हैं ,अपने पापा की, लाडली

आज ‘बेटी दिवस’ है. वैसे तो अलग-अलग देशों में यह स्पेशल डे अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन भारत में हर…
1 Min Read 0 144

आज ‘बेटी दिवस’ है. वैसे तो अलग-अलग देशों में यह स्पेशल डे अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन भारत में हर साल ‘डॉटर्स डे’ सितंबर के आखिरी रविवार (इस बार 25 सितंबर) को मनाया जा रहा है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य ये है कि परिवार में बेटियों की भूमिका को कम ना आंका जाए. इसी कारण 11 अक्टूबर 2012 में संयुक्त राष्ट्र ने लड़के और लड़की के बीच के अंतर को पाटने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी. भारत में यह सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाने लगा. इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों को समाज में पुरुष के बराबर का दर्जा और सम्मान दिलाना है.

आइए जानते हैं इस स्पेशल डे पर बेटियां क्यों होती हैं अपने पापा के करीब.”

एक बेटी का अपने पापा से रिश्ता-एक बेटी के पिता हमेशा उसके लिए एक सुपर हीरो की तरह होते हैं, क्योंकि बेटियां अपने पिता के सबसे ज्यादा करीब होती हैं. पिता और बेटी के बीच इतनी करीबी होती है कि वो अपने पार्टनर में भी अपने पापा की क्वालिटीज को तलाशने लगती हैं. किसी भी लड़की की लाइफ में सबसे पहला पुरुष जो होता है, वो उसके पापा ही होते हैं. एक बेटी का अपने पिता से बेहद ही गहरा रिश्ता होता है.

क्या है वजह-एक पिता ही तो हैं जो, किसी भी स्थिति में चाहे वो अच्छी हो या बुरी हो, हर वक्त उपलब्ध रहते हैं. पिता की ये क्वालिटी बेटियों को सबसे ज्यादा पसंद होती है, इसलिए उसकी अपने पिता से बॉन्डिंग अच्छी और मजबूत होती है.

पिता हमेशा अपने बच्चों की जिंदगी, रुचि, सपनों और आशाओं में भागीदारी दिखाते हैं. पिता चाहे जितनी परेशानियों का सामना क्यों ना कर रहे हों, लेकिन वो बच्चों के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. इस वजह से भी बेटियां अपने पापा को काफी पसंद करती हैं.”

बच्चों को उनकी मुसीबत के समय विश्वास दिलाना कि वो उनके साथ हैं. पिता का दिल करुणा से भरा रहता है, जो अपने बच्चों को करीब रखने में अहम भूमिका निभाता है. पिता की इस क्वालिटी का कोई जोड़ नहीं, जिसे लड़कियां पसंद करती हैं.

बच्चों की मां के प्रति सम्मान और प्यार दिखाने की इस खूबी को बेटियां सबसे ज्यादा पसंद करती हैं. पिता का मां के साथ प्यार भरा स्वभाव ही बेटियों के लिए आदर्श रिश्ता बनता है.पापा की ये क्वालिटीज हर लड़की को सबसे ज्यादा पसंद होती है. इसी वजह से बेटियां अपने पापा के सबसे ज्यादा करीब होती हैं.

“Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं.हमारा चैनल इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *